Rajasthan Voter List 2023 Pdf Download राजस्थान फाइनल वोटर लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करें और वोटर लिस्ट डाउनलोड करें

Rajasthan Voter List 2023 Pdf Download राजस्थान फाइनल वोटर लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करें और वोटर लिस्ट डाउनलोड करें: राजस्थान की 16वीं विधानसभा की सभी 200 विधानसभा सीटों पर आम चुनाव होने वाले हैं। राजस्थान में मतदान 25 नवंबर 2023 को होगा और मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा Rajasthan Voter List 2023 जारी कर दी गई है। इस बार राजस्थान वोटर लिस्ट में मतदाताओं की कुल संख्या 5,26,80,545 है। Rajasthan Voter List 2023 में आप अपना नाम घर बैठे चेक कर सकते हैं। राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करने की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan Voter List 2023 Pdf Download
Rajasthan Voter List 2023 Pdf Download

राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 में उन सभी मतदाताओं के नाम है, जो विधानसभा चुनाव में शामिल होंगे। राजस्थान वोटर लिस्ट का रखरखाव राजस्थान राज्य चुनाव आयोग द्वारा किया जाता है। मतदाता सूची का प्रयोग राजस्थान में होने वाले सभी चुनावों के लिए किया जाता है। जिसमें विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और पंचायत चुनाव शामिल है। आप राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने गांव या वार्ड की वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान में इस बार मतदाताओं की संख्या

राजस्थान में इस बार 16वीं विधानसभा के लिए मतदान 25 नवंबर 2023 को और मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी। राजस्थान में मतदान करने वाले वाटर की संख्या 5,26,80,545 हैं। इसमें विकलांग (PwD) मतदाता 5,60,990 और सीनियर सिटीजन मतदाता 11,78,285 है। राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 में पुरुष मतदाता 2,73,58,627 और महिला मतदाता 2,51,79,422 हैं।

थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या राजस्थान में 606 है। राजस्थान की 200 विधानसभा में सबसे बड़ी विधानसभा जयपुर की झोटवाड़ा है, यहां सबसे ज्यादा 4,20,712 वोटर्स है।

Read Also – Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 अपने खेत की कांटेदार तारबंदी कराएं, सरकार दे रही है पैसा, इस प्रकार उठाएं लाभ

Rajasthan Voter List 2023 नाम जुड़वाने की अंतिम तिथि

Rajasthan Voter List 2023 में नाम जुड़वाने के लिए मतदाताओं को एक और अंतिम अवसर दिया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है लेकिन बंचित रहे पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन विभाग 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ऐसे मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर फॉर्म 6 या फॉर्म 8 के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। प्रवासी भारतीय फॉर्म 6 ए के तहत आवेदन कर सकते हैं।

How to Check your name in Rajasthan Voter List 2023

राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें। राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 में आप अपना और अपने परिवार के सदस्य का नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना मतदान केंद्र, मतदान केंद्र का एड्रेस, वोटर आईडी संख्या और मतदान की तारीख सहित सभी जानकारी चेक कर सकते हैं। Rajasthan Voter List 2023 में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले राजस्थान मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर “Search in Electoral Roll” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपने राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र का चुनाव करना है।
  • फिर अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि भरकर सर्च पर क्लिक करना है।
  • इससे आपका वोटर आईडी की संपूर्ण डिटेल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • आप अपनी मतदाता सूचना का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख सकते हैं।

How to download Rajasthan Voter List 2023 PDF

राजस्थान वोटर लिस्ट 2023 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें। आप अपने गांव या वार्ड की वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका वार्ड या मोहल्ले, गांव में किन-किन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़े हुए हैं। Rajasthan Voter List 2023 PDF डाउनलोड करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है।

    • सबसे पहले मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाना है।
    • इसके बाद Electoral Roll के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद अपने राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र का नाम सेलेक्ट करना है।
    • इसके बाद लैंग्वेज सेलेक्ट करें और कैप्चा कोड भरकर सर्च पर क्लिक करें।
    • इससे आपको संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड और गांव की वोटर लिस्ट दिखाई देगी।
    • इसमें आपको जिस वार्ड की वोटर लिस्ट डाउनलोड करनी है, उसके डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना है।
  • जिससे संबंधित वार्ड की वोटर लिस्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

वोटर लिस्ट में अपना नाम यहां से चेक करें: Click Here

अपने वार्ड या क्षेत्र की पीडीएफ डाउनलोड करें: Click Here

Leave a Comment