Rajasthan Free Mobile Yojana 2nd List: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की दूसरी लिस्ट जारी, इस लिंक से करें नाम चेक

Rajasthan Free Mobile Yojana 2nd List: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की दूसरी लिस्ट जारी, इस लिंक से करें नाम चेक.  राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के लिए सेकंड लिस्ट में लगभग एक करोड़ महिलाओं को फ्री मोबाइल दिया जा रहा है। इसके लिए 20 अगस्त से मोबाइल वितरण का कार्यक्रम शुरू। सरकार के द्वारा 20 अगस्त से मोबाइल वितरण के लिए दूसरे चरणों में फ्री स्माटफोन गारंटी कार्ड का वितरण किया जा रहा है।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 लिस्ट में अपना नाम चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। राजस्थान इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के लिए सरकार द्वारा एक अलग से वेबसाइट या पोर्टल शुरू किया गया है। इस पर अभ्यर्थी अपनी पात्रता की जांच कर सकता है और अपने नजदीकी कैंप की लोकेशन और एड्रेस चेक कर सकता है।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2nd List
Rajasthan Free Mobile Yojana 2nd List

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Kya Hai

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे कि उन्हें राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। और महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके दिए जाएंगे। जिससे कि महिलाओं को राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी समय से मिलती रहे। इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही मिलेगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए पात्रता

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए पात्रता क्या है। राजस्थान फ्री मोबाइल लेने के लिए योग्यता क्या रखी गई है। इसके बारे में हम यह जानकारी दे रहे हैं। की राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ किसे दिया जाएगा।

  • सरकारी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्राएं।
  • सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान (महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक) में अध्यनरत छात्राएं।
  • विधवा/ एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 100 दिवस वर्ष (2022-2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया।
  • इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 50 दिवस वर्ष (2022-2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया।
  • आवेदक राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए।
  • चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया।

लाभार्थी की सूची DoIT&C द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई सूची में किसी पात्र लाभार्थी का नाम नहीं होने की स्थिति में राजस्थान संपर्क 181 पर उनका रजिस्ट्रेशन करवाया जाए।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Required Documents

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स इस प्रकार है।

विद्यालय, महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई के छात्राओं के लिए दस्तावेज:

  • जिन छात्राओं की उम्र 18 वर्ष से कम है उनके साथ परिवार के चिरंजीवी परिवार के मुखिया का आधार कार्ड एवं स्वयं चिरंजीवी परिवार मुखिया का उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं के विद्यालय का एवं महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं के आईडी कार्ड एवं एनरोलमेंट नंबर का कार्ड।
  • पैन कार्ड (यदि हो तो)
  • लाभार्थी का आधार कार्ड ईकेवाईसी के लिए।

एकल या विधवा नारी के लिए आवश्यक दस्तावेज।

  • एकल विधवा पेंशन प्राप्त कर रही महिला के पेंशन का पीपीओ नंबर जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह एकल विधवा है एवं पेंशन प्राप्त कर रही है।
  • पैन कार्ड (यदि हो तो)
  • लाभार्थी का आधार कार्ड।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 100 कार्य दिवस वर्ष (2022-23) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया के आवश्यक दस्तावेज
  • जन आधार कार्ड
  • लाभार्थी का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड (यदि हो तो)
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 50 कार्य दिवस वर्ष (2022-23) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया के आवश्यक दस्तावेज
  • जन आधार कार्ड
  • लाभार्थी का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड (यदि हो तो)

अगर लाभार्थी छात्रा की आयु 18 वर्ष से कम है तो ईकवाईसी सिम के लिए चिरंजीवी परिवार के मुखिया के नाम पर होगी तथा मोबाइल फोन भी चिरंजीवी परिवार की मुखिया के नाम पर होगा। इसके लिए चिरंजीवी परिवार के मुखिया को ईकवाईसी सिम के लिए आधार एवं मोबाइल फोन के लिए जनाधार लाना होगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Check Name Status

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए। इसे आप अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। कि महिला का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में है या नहीं है। चिरंजीवी योजना में नाम चेक करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें” का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसमें अपना जन आधार कार्ड नंबर लिखकर सर्च पर क्लिक करना है।
  • यदि महिला का नाम चिरंजीवी योजना में है तो यहां एलिजिबिलिटी स्टेटस में नाम दिखाई देगा।
  • यदि नाम दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब इस योजना में नाम नहीं है।

मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना के लाभ

राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के तहत निम्न लाभ दिए जाएंगे।

  • इसमें चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
  • मोबाइल फोन के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।
  • इस योजना में टच स्क्रीन स्मार्टफोन जिसमें इंटरनेट, dual-sim, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई इत्यादि सुविधाएं होंगी।
  • इसमें राजस्थान की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ऐप इंस्टॉल होंगे। जिनकी महिलाएं जानकारी ले सकेंगी और उनसे जुड़ सकेंगी।
  • महिलाओं को करीब साडे ₹9000 की कीमत वाला और 32GB स्टोरेज क्षमता और साडे 5 इंच स्क्रीन वाला फोन दिया जाएगा।
  • मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी।
  • मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। राजस्थान में वर्तमान में सरकार की 28 फ्लैगशिप योजनाएं हैं।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Location and address of the Nearest Camp

How to check the location and address of the nearest camp for Rajasthan Free Mobile Yojana 2023. राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के तहत इस स्मार्टफोन का वितरण 10 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के तहत आवश्यक डॉक्यूमेंट की सूची ऊपर उपलब्ध करवा दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 कैंप की लोकेशन और एड्रेस कैसे चेक करें। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 कैंप की लोकेशन और एड्रेस चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है।

  • सबसे पहले इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की ऑफिशल वेबसाइट igsy.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर योजना की पात्रता सेक्शन में अपना जन आधार नंबर और श्रेणी का चयन करना है और फिर फाइंड ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इससे आपको यहां पर मैसेज प्राप्त हो जाएगा कि आप इस योजना के लिए पात्र है या नहीं है।
  • इसके बाद आपको इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर फिर से आना है और होम पेज पर कैंप खोजे सेक्शन पर जाना है।
  • इसके बाद आपको अपना जिला, तहसील और ब्लॉक का चयन करके फाइंड पर क्लिक करना है।
  • इससे आपके नजदीकी कैंप की लोकेशन और एड्रेस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद निर्धारित डाक्यूमेंट्स लेकर आपको दिए गए कैंप में पहुंच जाना है। कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लगेंगे।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2nd List Important Links

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Release Date 10 August 2023
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में आपका नाम है या नहींयहां से चेक करें Click Here
अपने नजदीकी कैंप की लोकेशन और एड्रेस यहां से चेक करें Click Here
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 essential Guidelines Click Here
 Official Website Click Here
Join WhatsApp Group Click Here

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का लाभ किन-किन लोगों को दिया जाएगा?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को दिया जाएगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में नाम है या नहीं कैसे चेक करें?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 में नाम चेक करने की संपूर्ण प्रोसेस ऊपर दी गई है।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत फोन का वितरण कब से किया जाएगा?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत स्मार्टफोन का वितरण 10 अगस्त 2023 से शुरू हो जाएगा। यह मोबाइल प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगा कर दिए जाएंगे।

Leave a Comment