मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी यहां से देखें: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत लाभान्वितों की संख्या 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दी है। राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 का लाभ 30000 विद्यार्थियों को मिलेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्राप्त होगी। Rajasthan Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक कर सकते हैं। राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 का ऑफिशल नोटिफिकेशन नीचे उपलब्ध करवा दिया है।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के प्रथम चरण के आवेदन 4 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक भरे गए थे। इसके बाद Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 के दूसरे चरण के ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2023 से शुरू हो रहे हैं। प्रथम चरण की मेरिट में वंचित रहे अभ्यर्थियों को वापस आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 के लिए अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
![Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023](http://learnexams.in/wp-content/uploads/2023/07/images-2023-04-07T120448.888-3.jpeg)
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023
राजस्थान के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इसमें पदों की संख्या 30,000 होने से अधिक संख्या में उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
योजना का नाम | राजस्थान अनुप्रति योजना 2023 |
योजना शुरू की | राजस्थान सरकार द्वारा |
अनुप्रति योजना की शुरुआत की गई | जनवरी, 2005 |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य के गरीब विधार्थी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Exams Cover | RPSC/UPSC, REET, Patwari, SI, RSMSSB, Constable, NEET/JEE, CLAT etc. |
भाषा | हिंदी |
Selection Process | Merit List |
आधिकारिक वेबसाइट | sje.rajasthan.gov.in |
Read Also – REET Recruitment 2023 Notification रीट भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन अगले महीने जारी हो सकता है
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Latest News
राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे। वर्ष 2023-24 के राज्य बजट में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाकर 30 हजार कर दी गई है। राजस्थान सरकार द्वारा यह योजना 2021 में कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को लाभ देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 में अभ्यर्थियों का चयन 10वीं या 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2023 से शुरू हो रहे हैं। Rajasthan Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जुलाई 2023 तक रखी गई है।
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Apply Online
राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 का लाभ सिविल सेवा परीक्षा, आरएएस एग्जाम, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, सब इंस्पेक्टर, रीट, कॉन्स्टेबल परीक्षा, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, मेडिकल प्रवेश परीक्षा, क्लैट परीक्षा सहित विभिन्न भर्तियों में मिलेगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग की पे मैट्रिक्स लेवल 10 या इससे ऊपर की परीक्षाएं एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पे मैट्रिक्स 5 जैसे ऊपर की परीक्षा के लिए लाभ दिया जाएगा। Rajasthan Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवार जिनकी वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है और ऐसे आवेदक जिनके माता-पिता लेवल 11 तक का वेतन ले रहे हैं। यह सभी अभ्यर्थी इस योजना के लिए आवेदन के योग्य हैं।
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Qualification and Eligibility
राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए योग्यता इस प्रकार रखी गई है-
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- वे अभ्यर्थी जिनके माता-पिता राज्य सरकार के कर्मी के रूप में पे मैट्रिक्स लेवल 11 तक का वेतन प्राप्त कर रहे हैं। वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवार का सदस्य होना चाहिए।
- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
- अभ्यर्थी ने प्रतियोगी परीक्षा का निर्धारित चरण उत्तीर्ण कर लिया हो अथवा प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सूचीबद्ध शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश ले लिया हो।
Rajasthan Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Required Documents
राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स इस प्रकार हैं-
- अभ्यर्थी का आधार कार्ड।
- अभ्यर्थी का आय प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र की प्रति।
- मूल निवास प्रमाण पत्र की कॉपी।
- शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट या प्रमाण पत्र की प्रति।
- प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने या शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने के प्रमाण पत्र की प्रति।
- शपथ पत्र।
- मोबाइल नंबर।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Vacancy wise seats
राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए सीटों का वर्गीकरण इस प्रकार किया गया है-
Exam name | Total seats |
IAS | 600 |
RAS | 1500 |
एसआई और समकक्ष | 2400 |
कांस्टेबल परीक्षा | 2400 |
पटवारी, कनिष्ठ सहायक और समकक्ष | 3600 |
क्लैट परीक्षा | 2100 |
REET | 4500 |
इंजीनियरिंग/मेडिकल प्रवेश परीक्षा | 12000 |
CAFC | 300 |
CSEET | 300 |
CMFAC | 300 |
Total | 30000 |
राजस्थान अनुप्रति योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते है तो वह SSO Id पर जाकर अपनी sso id से लॉगिन कर के आवेदन भर सकते है. जिसकी प्रक्रिया निम्न होगी :-
- सबसे पहले आवेदक को राजस्थान नये एवं अधिकारिता मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा.
- होम पेज ओपन होने के बाद Apply Online / e-Services के सेक्शन पर जाएं..
- अब SJMS Portal विकल्प का चयन करें.
- SJMS Portal पर क्लिक करते ही आप राजस्थान SSO ID की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जायेंगे.
- यहां पर आपको SSO ID आईडी पर लॉगइन करना होगा.
- अब आपके सामने Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 का फोरम ओपन हो जाएगा.
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरे.
- सभी जानकारियों को एक बार पुनः चेक कर ले.
- अब अपने मूल दस्तावेज जैसे मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र, आदि अपलोड करने होंगे.
- अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख ले.
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Important Links
Start Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 | 10 July 2023 |
Last Date Online Application form | 15 August 2023 |
Apply Online | Click Here |
Number of Seats | 30,000 Posts |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Merit List Download | Click Here |
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?
राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक कर सकते हैं।
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।