Women got 90% discount in fare in Rajasthan Roadways महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी 90 प्रतिशत की छूट

Women got 90% discount in fare in Rajasthan Roadways महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी 90 प्रतिशत की छूट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आचार संहिता लगने से पहले एक और बड़ी घोषणा कर दी है। इस बार मुख्यमंत्री गहलोत ने महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी सौगात देते हुए रोडवेज बसों में मंथली पास बनवाने पर 90% किराए में छुट का ऐलान किया है।

यानी मंथली पास बनाने के लिए अब महिलाओं और बालिकाओं को 10% पैसा ही देना होगा। राजस्थान की सभी बालिकाओं और महिलाओं को राजस्थान रोडवेज में मासिक पास बनवाने पर किराए में 90% की छूट मिल जाएगी। इससे महिलाओं और बालिकाओं को सिर्फ 10% राशि ही किराए के रूप में देनी होगी।

Women got 90% discount in fare in Rajasthan Roadways
Women got 90% discount in fare in Rajasthan Roadways

Women got 90% discount in fare in Rajasthan Roadways

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज 8 अक्टूबर 2023 को बड़ी घोषणा कर दी है। राजस्थान की सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को रोडवेज का मासिक पास बनवाने पर अब किराये में 90 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से अब रोडवेज का मासिक पास बनवाने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को किराये की केवल 10 प्रतिशत राशि ही वहन करनी होगी। यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान राज्य की सीमा में देय होगी।

वर्तमान में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों को लगभग 1.61 लाख मासिक यात्रा पास जारी किये गए हैं। ये पास किराये की राशि में 45 प्रतिशत की छूट देकर जारी किये जाते हैं। अब महिलाओं एवं बालिकाओं को 90 प्रतिशत की छूट दिये जाने से इनके पासों की संख्या में दोगुनी से भी अधिक वृद्धि होने की संभावना है।

Read Also – Rajasthan Madarsa Board Recruitment 2023: राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक के 6843 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करें आवेदन

Leave a Comment