RBSE Exam Changes राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, सभी विद्यार्थियों को 9 नंबर का फायदा होगा

RBSE Exam Changes: राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों को 9 अंक का फायदा मिलेगा। क्योंकि अब दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में भी स्टूडेंट्स को विकल्प मिलेगा। इससे राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के लगभग 20 लाख विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्नों में विकल्प दिया जाएगा। बोर्ड को शिक्षा ग्रुप-5 से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लागू करने की कवायत की जा रही है।

RBSE Exam Changes
RBSE Exam Changes

आरबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में भी विकल्प मिलेगा

राजस्थान बोर्ड द्वारा वर्ष 2023 की परीक्षा तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं दिया जाता था। पेपर के खंड सी में विद्यार्थियों को तीन प्रश्नों में से एक ही सवाल दिया जाता था। यदि विद्यार्थी को वह प्रश्न आता था तो वह उसे कर देता था, लेकिन यदि विद्यार्थी को प्रसन्न नहीं आता था उसे स्थिति में वह छूट जाता था।

ऐसे में विद्यार्थी को प्रति प्रश्न के हिसाब से 3 नंबर का नुकसान होता था। लेकिन अब विकल्प होने पर विद्यार्थी दूसरे प्रश्न को हल कर सकेगा। बोर्ड ने विद्यार्थी हित को देखते हुए प्रश्न पत्र के इस सेक्शन में बदलाव किया है।

Rajasthan School Diwali Holidays 2023 राजस्थान के स्कूलों में दीपावली पर 13 दिन की छुट्टियां, यहां देखें संपूर्ण जानकारी

विद्यार्थी को अब दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्नों में विकल्प मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि विद्यार्थी को यदि मूल सवाल नहीं आता होगा, तो वह विकल्प वाला सवाल कर सकेगा। बोर्ड परीक्षा में दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्नों की संख्या तीन होती है और इसमें प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होता है। इस तरह अभ्यर्थियों को 9 अंक तक का फायदा मिलेगा।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए मॉडल प्रश्न इस महीने जारी होंगे

राजस्थान बोर्ड द्वारा अब पेपर में बदलाव की हरी झंडी मिलने के बाद मॉडल प्रश्न पत्र तैयारी का काम शुरू कर दिया है। बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि इसी महीने में ही मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इनके आधार पर विद्यार्थी अपनी तैयारी अच्छे से कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Leave a Comment