Rajasthan School Diwali Holidays 2023 राजस्थान के स्कूलों में दीपावली पर 13 दिन की छुट्टियां, यहां देखें संपूर्ण जानकारी

दिवाली पर इस साल राजस्थान के स्कूलों में 13 दिन की छुट्टियां रहेगी। विद्यार्थी और अध्यापक दोनों ही दीपावली की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। राजस्थान में इस वर्ष दीपावली की छुट्टियां 7 नवंबर 2023 से शुरू होगी। यह 19 नवंबर 2023 तक चलेगी। Rajasthan School Diwali Holidays 2023 इस साल 7 नवंबर से 19 नवंबर 2023 तक रहेगा।

दीपावली की छुट्टियों में दूरस्थ जिलों में पोस्टेड शिक्षकों को अपने घर जाने और परिवार संग घूमने फिरने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों को भी दीपावली की छुट्टियां मनाने का अवसर मिलेगा। इसके बाद दिसंबर में अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद 24 दिसंबर 2023 से शीतकालीन अवकाश भी शुरू होंगे। 

Rajasthan School Diwali Holidays 2023
Rajasthan School Diwali Holidays 2023

Rajasthan School Diwali Holidays 2023

दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल का दिवाली या दीपावली कार्तिक महीने के 15वें दिन अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर 2023 को और दीपावली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। फिर 13 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा और 14 नवंबर 2023 को भाई दूज का त्यौहार मनाया जाएगा। शिविरा पंचांग के अनुसार इस बार दीपावली का अवकाश 7 नवंबर से 19 नवंबर 2023 तक रहेगा।

राजस्थान के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में दीपावली की छुट्टियां 7 नवंबर 2023 से पड़ रही है। दीपावली का अवकाश इस वर्ष 13 दिन का रखा गया है। राजस्थान स्कूल दीपावली हॉलीडे इस वर्ष 7 नवंबर से 19 नवंबर 2023 तक रहेगा।

विद्यार्थियों को दीपावली के अवकाश की सूचना उनके विद्यालय में भी दी जाएगी। इसलिए विद्यार्थी अपने स्कूल में दी गई जानकारी को ही सही मानें। शिविरा पंचांग में दीपावली अवकाश को मध्यावधि अवकाश के रूप में दर्शाया गया है। दीपावली अवकाश या मध्यावधि अवकाश 7 नवंबर से 19 नवंबर 2023 तक रखा गया है।

Leave a Comment