Medical and Health Department Recruitment 2024: राजस्थान में संविदा नर्स, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सीएचओ के 9890 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए नई सरकार ने बड़ी खुशखबरी दे दी है। राजस्थान में संविदा नर्स, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सीएचओ के 9890 पदों पर भर्ती की जाएगी। 9890 पदों पर भारती का प्रस्ताव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भिजवाया जाएगा। इसके बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

Medical and Health Department Recruitment 2024
Medical and Health Department Recruitment 2024

एनएचएम में संविदा नर्स, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सीएचओ के पदों में बढ़ोतरी, अब 9890 पदों पर होगी भर्ती

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती शुभ्रा सिंह ने चिकित्सा मंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2023 में विज्ञापित संविदा नर्स के 1588 पदों में 750 पद बढ़ाकर कुल 2338 पद, संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2058 पदों में 1000 पदों को बढ़ाकर कुल 3058 पद कर दिये गये हैं। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के 3531 पदों में 963 पदों को बढ़ाकर कुल 4494 पद कर दिये गये हैं। इस प्रकार पूर्व में विज्ञापित 7177 पदों के स्थान पर अब 9890 पदों पर भर्ती हेतु राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रस्ताव भिजवाये जाएंगे। जल्द ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्ष 2022 एवं 2023 में विज्ञापित संविदा नर्स, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सीएचओ के पदों में 2713 पदों की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। अब कुल 9890 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भिजवाया जाएगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। गवर्नमेंट जॉब से जुड़ी प्रत्येक लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं।

बैठक में लिए गए फैसले का प्रेस नोट देखने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment