Rajasthan Status: राजस्थान की स्थिति की सम्पूर्ण जानकारी यहां देखें

नमस्कार, आज हम राजस्थान (Rajasthan) की स्थिति, विस्तार, आकृति सम्पूर्ण जानकारी आप को बताने जा रहे है। जन्मभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर देने वाले वीरों तथा वीरांगनाओं की भूमि राजस्थान हमारे देश भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य (1 नवम्बर, 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद) है।

 राजस्थान (Rajasthan) की स्थिति, विस्तार,
राजस्थान (Rajasthan) की स्थिति, विस्तार

राजस्थान का क्षेत्रफल,पठार,भूखण्ड

  • राजस्थान (Rajasthan) का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी (132140 वर्ग मील) है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41% है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान देश का 7वाँ सबसे बड़ा राज्य (तेलंगाना के गठन के बाद) है।
  • राजस्थान पूर्व में गंगा यमुना नदियों के वृहत मैदान, दक्षिण में मालवा के पठार तथा उत्तर व उत्तर-पचिम में सतलज-व्यास नदियों के मैदान द्वारा तथा पश्चिम में पाकिस्तान से घिरा हुआ है।
  • राजस्थान का भौतिक स्वरूप अत्यधिक जटिल, विशिष्ट एवं विविधतापूर्ण है।
  • जहाँ एक ओर विशाल मरूभूभि है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ी एवं मैदानी भाग है।
  • इस भू-भाग का भौतिक स्वरूप, भूगर्भिक इतिहास में होने वाली आंतरिक शक्तियों तथा जलवायु से नियंत्रित बाह्य शक्तियों के सम्मिलित प्रभाव से उत्पन्न क्रियाओं का परिणाम है।
  • यह भूखण्ड विश्व के प्राचीनतम मध्यजीवी महाकल्प के चैंजिया भूखण्ड के दक्षिणी भाग गौण्डवाना लैण्ड का अवशिष्ट भाग है।
  • राज्य के मध्य में उत्तर-पूर्व से दक्षिण पश्चिम तक फैली अरावली पर्वतमाला इसे जलवायु एवं भू-धरातल की दृष्टि से दो असमान भागों में विभाजित करती है।

यहाँ है राजस्थान (Rajasthan) की स्थिति :-

  • राजस्थान प्रदेश 23°3′ उत्तरी अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांश (कुल अक्षांशीय विस्तार 7°9′) तथा  (कुल देशान्तरीय विस्तार 8°47′) के मध्य स्थित है।
  • राजस्थान का अधिकांश भाग कर्क रेखा (23%° या 23°30′ उत्तरी अक्षांश रेखा) के उत्तर में स्थित है।
  • कर्क रेखा राज्य में डूंगरपुर जिले की दक्षिणी सीमा से होती हुई बाँसवाड़ा जिले के लगभग मध्य में से गुजरती (26 किमी. लंबाई में) है।
  • बाँसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक स्थित शहर है।
  • कर्क रेखा के उत्तर में होने के कारण जलवायु की दृष्टि से राज्य का अधिकांश भाग उपोष्ण या शीतोष्ण कटिबन्ध में स्थित है।
  • बाँसवाड़ा जिले का अधिकांश भाग उष्ण कटिबंध में है।

जानिए राजस्थान (Rajasthan) का विस्तार :-

  • उत्तर से दक्षिण तक राज्य की लम्बाई 826 किमी व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर 30°12′ उत्तरी अक्षांश पर ) से दक्षिण में बोरकुंड गाँव (कुशलगढ़, बाँसवाड़ा 23°3′ उत्तरी अक्षांश पर) तक है।
  • पूर्व से पश्चिम तक राज्य की चौड़ाई 869 किमी तथा विस्तार पश्चिम में कटरा गाँव (सम, जैसलमेर 69°30′ पूर्वी देशान्तर पर) से पूर्व में सिलावट गाँव के पास ‘जगमोहन का पुरा’ (राजाखेड़ा, धौलपुर 78°17′ पूर्वी देशान्तर पर) तक है।
  • राजस्थान की आकृति विषमकोणीय चतुर्भुज (Rhombus) या पतंग के समान (चतुष्कोणीय ) ।

विश्व स्तर पर तुलना करने

  •  विश्व स्तर पर तुलना करने पर राजस्थान का आकार एकीकृत जर्मनी से थोड़ा कम।
  • कांगो, वियतनाम फिनलैण्ड, नार्वे आदि के लगभग बराबर।
  • न्यूजीलैण्ड एवं ब्रिटेन (UK) से लगभग 15 गुना,।
  • नेपाल एवं बांग्लादेश से 2.3 गुना।
  • इजरायल से 13 गुना
  • स्विट्जरलैण्ड से 8 गुना।
  • श्रीलंका से 5 गुना है।

राज्य (Rajasthan) में सूर्योदय एवं सूर्यास्त

  • धौलपुर का सिलावट गाँव के पास जगमोहन का पुरा राज्य का सुदूरतम पूर्वी बिन्दु है तथा कटरा गाँव (तहसील सम, जैसलमेर) सुदूरतम पश्चिमी बिन्दु।
  • राज्य में सूर्योदय एवं सूर्यास्त दोनों ही सबसे पहले सिलावट गाँव के पास जगमोहन का पुरा में तथा सबसे बाद में कटरा गाँव में दिखाई देते हैं।
  • सूर्य की सर्वाधिक सीधी (या सबसे कम तिरछी) किरणें बाँसवाड़ा पर पड़ती हैं क्योंकि यह कर्क रेखा पर स्थित है। जून माह में यहाँ बिल्कुल सीधी किरणें पड़ती हैं।
  • जैसे-जैसे कर्क रेखा से ऊपर जाते जाएंगे सूर्य की किरणें तिरछी होती जाएंगी।
  • अतः श्रीगंगानगर जिले के कर्क रेखा से सर्वाधिक दूर होने के कारण राज्य में सूर्य की सबसे तिरछी किरणें गंगानगर में पड़ती हैं।

जाने राजस्थान की स्थलीय सीमा :-

  • कुल 5920 किमी लम्बी (1070 अंतरराष्ट्रीय 4850 अंतर्राज्यीय), 1070 किमी पाकिस्तान के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिसे ‘रेडक्लिफ लाइन’ कहते हैं तथा जो उत्तर में श्रीगंगानगर के हिन्दुमलकोट स्थान से लेकर बीकानेर व जैसलमेर जिले की पश्चिमी सीमा बनाते हुए दक्षिण में बाड़मेर जिले के भालगाँव (बाखासर) तक फैली हुई है। 
  • श्रीगंगानगर राज्य का इस अंतरराष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट स्थित शहर एवं जिला मुख्यालय है तथा सीमा पर स्थित चारों जिलों में से बीकानेर शहर एवं जिला मुख्यालय सीमा से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है।
  • राजस्थान की 4850 किमी लम्बी सीमा अंतर्राज्यीय सीमा (Interstate) है जो 5 राज्यों यथा- गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा एवं पंजाब से लगती है।

 राज्य की स्थलीय सीमा एवं उससे लगते हुए प्रदेश निम्न प्रकार हैं :-

अन्तर्राज्यीय सीमा (Interstate Boundary)

  • उत्तर: पंजाब, 89 किमी. (पंजाब के फाजिल्का व मुक्तसर-2 जिले) सीमा पर गंगानगर व हनुमानगढ़ – 2 जिले ।
  • उत्तर पूर्व: हरियाणा 1262 किमी. (मेवात, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद-7 जिले) सीमा पर हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनूँ, सीकर, जयपुर, अलवर व भरतपुर -7 जिले ।
  • पूर्व : उत्तर प्रदेश 877 किमी. (आगरा व मथुरा-2 जिले) सीमा पर भरतपुर व धौलपुर -2 जिले ।
  • दक्षिण पूर्व: मध्यप्रदेश 1600 किमी. (झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर व मुरैना-10 जिले) सीमा पर धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बाराँ, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ व बाँसवाड़ा- 10 जिले ।
  • द. पश्चिम: गुजरात 1022 किमी. (कच्छ, बनासकाँठा, साबरकाँठा, अरावली, महीसागर एवं दाहोद 6 जिले) सीमा पर बाँसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, सिरोही, जालौर व बाड़मेर- 6 जिले ।

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा :-

  • पश्चिम व उत्तर-पश्चिम: पाकिस्तान 1070 किमी. (पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलनगर, बहावलपुर व रहीमयार खान जिले तथा सिंध प्रांत के घोटकी, सुक्कुर, खैरपुर, संघर, उमरकोट व थारपारकर जिले- कुल 9 जिले) सीमा पर बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर व गंगानगर- 4 जिले।
  • इस अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा का नाम रेडक्लिफ रेखा है।
  • गंगानगर के सीमावर्ती पाकिस्तानी जिले बहावलनगर एवं बहावलपुर हैं एवं बीकानेर का पाकिस्तानी सीमावर्ती जिला बहावलपुर है।

राजस्थान (Rajasthan) की सर्वाधिक लम्बी व कम सीमा

  • सर्वाधिक लम्बी सीमा : अंतरराष्ट्रीय (पाकिस्तान से लगती हुई रेखा) जैसलमेर जिले की (लगभग 464 किमी.)
  • सर्वाधिक लम्बी अंतरराज्यीय सीमा वाला जिला: झालावाड़ जिले की सबसे लम्बी सीमा है जो मध्यप्रदेश से लगी है।
  • सबसे कम लम्बी सीमा : अंतरराष्ट्रीय (पाकिस्तान से लगती हुई रेडक्लिफ रेखा)-बीकानेर जिले की (लगभग 168 किमी.)
  • सबसे कम लम्बी अंतरराज्यीय सीमा वाला जिला: बाड़मेर जिसकी थोड़ी सी सीमा गुजरात से मिलती है। गुजरात की सर्वाधिक लम्बी अन्तर्राज्यीय सीमा उदयपुर जिले से लगती है।
  • राज्य की सबसे कम लम्बी अन्तर्राज्यीय सीमा पंजाब राज्य से (लगभग 89 किमी.) लगती है।
  • राज्य की सर्वाधिक लम्बी अन्तरराज्यीय सीमा मध्यप्रदेश से (लगभग 1600 किमी.) मिलती है।
  • रेडक्लिफ रेखा – स्वतन्त्रता के समय भारत व पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा के निर्धारण हेतु सर सिरिल
  • रेडक्लिफ की अध्यक्षता में रेडक्लिफ सीमा आयोग का गठन हुआ जिसकी रिपोर्ट 17 अगस्त, 1947 को प्रकाशित हुई।
  • आयोग में निम्न सदस्य थे
    (1) अध्यक्ष सर सिरिल रेडक्लिफ।
    (2) सदस्य

(A) राजस्थान-पंजाब बॉर्डर निर्धारण हेतु

  • (i) कांग्रेस द्वारा मनोनीत 2 सदस्य- जस्टिस मेहर चंद महाजन एवं तेजा सिंह।
  • (ii) मुस्लिम लीग द्वारा मनोनीत।
  • 2 सदस्य- दीन मोहम्मद एवं मुहम्मद मुनीर

(B) बंगाल सीमा निर्धारण हेतु

  • जस्टिस सी.सी. बिस्वास, बी.के. मुखर्जी, अबू सलेह मुहम्मद अकरम एवं एस.ए. रहमान ।

नोट- जम्मू-कश्मीर राज्य तब तक भारत का अंग नहीं बना था अत: उसकी सीमा का निर्धारण नहीं हुआ था। बाद में पाकिस्तानी कबायली आक्रमण के बाद कश्मीर का विलय भारत में हुआ तथा युद्ध विराम के बाद वहाँ ‘नियंत्रण रेखा’ (Line of Control) ही सीमा रेखा बनी।

● सीमावर्ती जिलेः अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित श्री गंगानगर, बीकानेर,जैसलमेर, बाड़मेर (4)

अन्तर्राज्यीय सीमा पर स्थित जिले (23)

  • बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़, बाराँ, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूँ, चुरू, हनुमानगढ़ एवं श्री गंगानगर।

अन्य राज्य के साथ राजस्थान (Rajasthan) के जिलों की सीमा

  • पंजाब- राज्य से लगती सबसे कम लम्बी सीमा हनुमानगढ़ जिले की तथा सर्वाधिक लम्बी सीमा श्रीगंगानगर जिले की है।
  • हरियाणा- राज्य से सर्वाधिक लम्बी सीमा हनुमानगढ़ जिले की व न्यूनतम जयपुर जिले की लगती है।
  • उत्तरप्रदेश- से सबसे कम लम्बी सीमा धौलपुर जिले की लगती है तथा भरतपुर की सबसे अधिक है।
  • मध्यप्रदेश- से सर्वाधिक लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा झालावाड़ की एवं न्यूनतम भीलवाड़ा जिले की लगती है।
  • गुजरात- सर्वाधिक अधिक सीमा उदयपुर, कम- सीमा बाड़मेर के साथ आदि |

बाड़मेर ऐसा जिला है जिसकी सीमा पाकिस्तान (सिंधप्रांत से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा) मिलती है एवं गुजरात से (अन्तर्राज्यीय सीमा) भी मिलती है। इसी प्रकार गंगानगर जिले की सीमा पाकिस्तान (पंजाब प्रांत) एवं पंजाब राज्य (भारत) दोनों से से मिलती है।

 राजस्थान (Rajasthan) के चार जिले ऐसे है जिनमें प्रत्येक की सीमा दो सीमावर्ती राज्यों से मिलती है। ये हैं

(1) बाँसवाड़ा – मध्यप्रदेश व गुजरात से लगता हुआ।
(2) धौलपुर – मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश |
(3) भरतपुर – हरियाणा व उत्तरप्रदेश |
(4) हनुमानगढ़ – हरियाणा व पंजाब |

  • राजस्थान (Rajasthan) के 21 जिले ऐसे हैं जिनकी सीमा केवल देश के किसी एक या अधिक राज्यों से मिलती है, परन्तु किसी अन्य देश से नहीं।
  • राज्य के 2 जिले (बीकानेर-जैसलमेर) ऐसे हैं जिनकी सीमा केवल अन्य देश (पाकिस्तान) से मिलती है देश के किसी राज्य से नहीं।

 राज्य के दो जिले ऐसे हैं जो दो बार मध्यप्रदेश से अन्तर्राज्यीय सीमा बनाते हैं

1. कोटा- इसकी दक्षिणी पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी सीमा मध्यप्रदेश से मिलती है।
2. चित्तौड़गढ़- इसके मूल भू-भाग की पूर्वी सीमा तथा दूसरे भू-भाग (कोटा के पास) की दक्षिणी व पश्चिमी सीमा मध्यप्रदेश से लगती है।

राज्स (Rajasthan) की कुल 12 तहसीलों की सीमा पाकिस्तान से लगती हैं, जो निम्न हैं –

श्रीगंगानगर जिले की – गंगानगर, श्री करणपुर, रायसिंह नगर, अनूपगढ़ एवं घड़साना तहसीलें।
बीकानेर जिले की –  कोलायत, खाजूवाला तहसीलें।
जैसलमेर जिले की – पोखरण, जैसलमेर तहसीलें ।
बाड़मेर जिले की – शिव, रामसर, चोहटन तहसीलें।

राजस्थान की अन्य जानकारी

  1. पाली जिले की सीमा सर्वाधिक 8 जिलों-अजमेर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, राजसमंद, सिरोही व उदयपुर से मिलती है।
  2. अन्तर्वर्ती जिले 8 : पाली, जोधपुर, नागौर, दौसा, टोंक, बूँदी, अजमेर व राजसमंद।
  3. इन जिलों की सीमा किसी भी अन्य राज्य या अन्य देश से नहीं मिलती है।
  4. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला ‘जयपुर’ एवं सबसे छोटा जिला ‘जैसलमेर’ है।
  5. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जैसलमेर (38401 वर्ग किमी.) एवं सबसे छोटा जिला धौलपुर (3034 वर्ग किमी.) है।
  6. गंगानगर की स्थापना से पूर्व यह एक छोटा सा गाँव था जिसका नाम रामनगर था।
  7. 1927 में गंगनहर के उद्घाटन के समय महाराजा गंगासिंहजी ने इसका नाम श्रीगंगानगर रखा था।
  8. गंगानगर राज्य का अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (पाकिस्तान से) के सर्वाधिक नजदीक स्थित शहर है एवं सबसे दूर स्थित शहर धौलपुर है।
  9. पाकिस्तान सीमा पर स्थित चारों जिलों में सीमा से सबसे दूर स्थित शहर बीकानेर है।
  10. राज्य का सर्वोच्च बिन्दु (Highest Point) माउण्ट आबू स्थित गुरु शिखर पर्वत चोटी (1722 मी.) है।
  11. निम्नतम बिन्दु सांभर झील है।
  12. राजस्थान में सूर्योदय एवं सूर्यास्त दोनों ही सर्वप्रथम धौलपुर जिले में तथा सबसे बाद में जैसलमेर जिले में होते हैं।
  13. राज्य (Rajasthan) का सबसे बड़ा शहर जयपुर है तथा सबसे छोटा कस्बा बोरखेड़ा (बाँसवाड़ा) है।
  14. गुजरात के कच्छ जिले में कच्छ की खाड़ी पर स्थित बंदरगाह ‘कांडला बंदरगाह’ (पं. दीनदयाल उपाध्याय बंदरगाह) राज्य के सबसे नजदीक स्थित बंदरगाह है।
  15. यह गुजरात के गाँधीधाम शहर से नजदीक स्थित है।

यहाँ भी जाने-

राजस्थान के प्रमुख मेले और त्यौहार (FAIRS AND FESTIVALS OF RAJASTHAN) आज तक सबसे ज्यादा परीक्षा में सवाल हिंदू धर्म से बना है जिसका विस्तार से यहाँ वर्णन किया गया है।

जाने राजस्थान के प्रमुख लोक देवता व लोक देवियां के बारे में संपूर्ण महत्वपूर्ण व प्रतियोगी परीक्षा को मध्य नजर रखते हुए जानकारी यहां पर दी गई है

Leave a Comment